मेरी मन पसंद शादी की रस्म मंगल सूत्र है। यह ही मेरी मन पसंद रस्म है क्योंकि मंगल स्तूर में बहुत सारे प्रतीक हैं। शब्द मंगल और सूत्र संस्कृत से आये हैं और पवित्र धागा मतलब है। इस के अलावा मंगल सूत्र प्यार और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रतिबद्धता का प्रतीक है क्योंकि दुल्हन मंगल सूत्र हमेशा पहनती और जब एक औरत मंगल सूत्र पहन रही है तो लोग को पता चलता है कि उसकी हो चुकी है। प्यार का प्रतीक है क्योंकि एक आदमी प्यार से दिया है और जब वह मंगल सूत्र पहनाता है तो वह कह रहा है कि वह हमेशा प्यार करेगा।
अमरीकी और भारतीय शादियों एक दूसरे से बहुत अलग होती हैं। भारतीय शादी में बहुत सारा परिवार आता है। अमरीकी शादी में भी बहुत सारे लोग आ सकते हैं लेकिन भारतीय शादी में भले ही अगर आप बहुत लोग निमंत्रण नहीं देना चाहते हैं फिर भी आप के माता -पिता बहुत सारे लोग को निमंत्रण देंगे। एक और अंतर है कि भारतीय शादियों में बहुत ज़्यादा वक्त लगता है क्योंकि बहुत सारी रस्में हैं। अमेरीकी शादी एक दिन में ख़त्म हो जाती है और भारतीय शादियों के लिए एक पूरा हफ्ता लग जाता है। इस के अलावा अमरीकी शादियों में लोग बहुत सारे सफ़ेद और काले कपड़े पहनते हैं लेकिन भारतीय रंगीन कपड़े पहनते हैं खासकर लाल रंग के कपड़े एक्योंकि लाल प्यार का प्रतीक है।
No comments:
Post a Comment