Monday, March 24, 2014

Wedding Customs

मेरी सबसे प्रिय शादी कि रसम संगीत है क्यूंकि इस रसम में बहुत नाचना - गाना होता है जो दूसरी रसमों में नहीं होता।  इस रसम में घर के सारे लोग कई गानों पर नाचते है और शादी के माहौल को बहुत अछा बनाते है।  संगीत कि रसम शादी से पहले मनाई जाती है और सिर्फ औरते इस रसम में हिस्सा ले सकतें है।  अमेरिका में संगीत जैसी रसम है जिसको "ब्राइडल शावर" कहा जाता है।  संगीत लड़कीवाले मानते है और इस रसम में ढोलक भी बजाई जाती है।  इस रसम में बहुत मज़ा आता है और सभी बड़े ख़ुशी से मनाते है।

भारतीय शादिया और अमेरिकन शादिया बहुत अलग तरह से मनाई जाती है।  अमेरिका मैं शादी के पहले ब्राईडल शावर जब दुलहन को बहुत तौफे दी जाते है। इसकी तैयारिया दुलहन कि सबसे करीबी दोस्त करती है और इस रसम में बहुत हँसी- मज़ाक होता है।  शादियों मैं केक होना भी बहुत सामान्य है और शादी ख़तम होने के बाद दुल्हन फूलों का गुलदस्ता अपने पीछे फैंकती है उर जो कुवारी लड़की पकड़ती है उसकी शादी अगली होगी ऐसा कहा जाता है।

भारत में दुल्हन शादी से पहले मेहंदी लगाती है और हल्दी की रसम भी रखी जाती  है।  दुलहा घोड़े पर बारात के साथ आता है और शादी कि सबसे महत्वपूर्ण रसम शादी के सात फेरे है जो अग्नी के चारो ओर ली जाती है।  शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल जाती है।  

No comments:

Post a Comment