मेरा ख्याल में भारत में सबसे बड़ा समस्या निर्धनता है। 2011 में भारत में 3.2 करोड़ लोग निर्धनते में रहते थे, और तब से यह संख्या बाद हो रहा है। बहुत लोग, उनके परिवार के साथ, ग़रीबी में रहते हैं, या सड़क पर बेघर हैं। गरीबी की वजह से बहुत लोग उनके बच्चे को कारखानों में काम करने के लिए भेजते हैं, या उनके बच्चे पैसे के लिए भीख मांगते हैं। जब मैं अपने परिवार के साथ भारत जाती हूँ, हम हमेशा देखते हैं कि सड़क पर बहुत बेघर बैठकर पैसे भीख मांगते हैं, शायद छोटे-छोटे बच्चे के साथ, मंदिर में छोटे बच्चे स्टिकर या कुछ और चीज़ बेचते हैं और कई चाय की दूकान में स्कूल आयु वर्ग के बच्चों काम करते हैं। यह देखने के लिए बहुत मुश्किल है, क्योंकि ज़िन्दगी में मुझे कुछ भी नहीं चाहिए थी, क्योंकि मेरे माता-पिता अपने सारे ज़रूरतों को प्रदान की। लेकिन ये गरीबी बच्चे स्कूल को जा नहीं सकते, और एक शिक्षा के बिना वे कैसे भविष्य में एक अच्छा काम से मिल सकेंगे? मुझे लगता है कि भारत में ग़रीबों की मदद करने के लिए पयार्प्त पैसे नहीं है। दूसरे देशों और भारत में भी कई संगठनों भारत को बहुत पैसे और मदद बेचते हैं, लेकिन भारत को अधिक मदद की ज़रूरत है।
No comments:
Post a Comment