Saturday, April 5, 2014

मेरा मन पसंद त्यौहार

मेरा मन पसंद भारतीय त्यौहार दीवाली है क्योंकि मेरे घर में बस वह भारतीय त्यौहार मनाया जाता है। दीवाली दिन पर बहुत मज़ा आता है क्योंकि मेरा परिवार एक साथ बात करते हैं और हम सारे आराम करते हैं। हम पूरे घर में बत्तियां लगाते हैं। रात को हम पूजा कर लेते हैं खाना खा लेते हैं मिठाइयां खा लेते, और पटाखे के साथ खेल्ते हैं।  इस दिन पर हम बाहुत सारी चीज़ें नहीं करते हैं लेकिन  इस  लिए मुझे यह दिन पसंद है। अगर मेरा परिवार सारे भारतीय त्यौहार मनाते थे तो मुझको लगता है कि होली मेरा मन पसंद त्यौहार होगा क्योंकि लगता है जैसे सारे लोग बहुत खुश होते हैं और इन सारे को उस दिन पर बहुत मज़ा आता है। सारे लोग घूमते, एक दूसरे को रंग फैंक लेते हैं, और सारे हँसी खुशी में रहते हैं। शायद अगले साल मेरा परिवार भी होली मनाएंगे।

मुझको लगता है कि अमरीकी त्यौहार और भारतीय त्यौहार के सब से बड़ा अंतर है कि अमरीका में लोग तोफे पर बहुत महत्व डाले हैं और भारत में आजकल तोफे तोड़ा पॉपुलर हो रहे हैं, लेकिन अभी भी परिवार और दोस्त पर ज़्यादा महत्व डालते हैं। मुझे तोफे तो बहुत पसंद है, लेकिन परिवार से ज़्यादा इम्पोर्टेन्ट कुछ नहीं है। फिर भी, अमरीकी त्यौहारों में परिवार हमेशा एक साथ मनाते हैं और खाते हैं, जैसे भारत में होता है। त्यौहार का मन पसंद हिस्सा है जब मेरा परिवार एक साथ खाना खा लेते हैं, बातें करते हैं, और हंस लेते हैं।

No comments:

Post a Comment