Sunday, November 17, 2013

एक भूल जो हुई

हाई स्कूल पास होने के बाद मुझे सोचना पड़ा था कि मैं क्या बनना चाहता हूँ। मैंने सोचा और सोचा लेकिन कोई फैसला नहीं कर सका। इस की वजह से मैंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन चुना। मैं एक दूसरे स्कूल जाने कि सोच रहा था लेकिन मैंने सोचा यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन में सारे क्लास अच्छे हैं तो मेरे लिए बेहतर होएगा।
एक महीना विश्वद्यालय जाने से पहले मैंने फैसला किया और यह मेरी भूल थी। जब मैं बच्चा था तो मैंने हमेशा सोचा कि मैं डाक्टर बनूँगा। मैं लोगों कि मदद करना चाहता था और मेरी माँ भी डाक्टर हैं। उसके अलावा डाक्टर बहुत पैसे कमाते हैं और मैं अपने परिवार की देख-रेख कर सकता हूँ। ये मेरे कारण थे प्री-मेड करने के लिए।
मेरा पहला सेमेस्टर बहुत अच्छा नहीं था और मेरी दूसरा सेमेस्टर भी अच्छा नहीं था। केवल मेरी हिन्दी क्लास पसंद आयी। मेरी जीव बिज्ञान कक्षाएं बहुत गंदी थीं। कक्षाएं में न कोई दिलचस्प चीज़ें थीं न मैंने कुछ सीखा। उसके अलावा मुझे अच्छे मार्क्स भी नहीं मिले। समस्त में मेरी पहला साल यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन में बुरा था।
इस लिए मैंने नया फैसला किया। फैसला था कि मैं कम्प्यूटर विज्ञान में मेजर कर लूँगा। अभी तक मेरी पहली कम्प्यूटर क्लास अच्छी है और मज़ा आ रहा है। ऐसे होना चाहिए। जब छात्र सीख रहे हैं, तो मज़ा आना चाहिए।
इस भूल से मैंने सीखा कि सीखने में मज़ा ले सकता हूँ, और सबसे महत्वपूर्ण बात है कि अब मुझे मालुम है कि मैं क्या करना चाहता हूँ।

No comments:

Post a Comment