Monday, November 4, 2013

अगर मैं भारत जाऊँ

            अगर मैं भारत जाऊँ मेरी सबसे पहली इच्छा है कि मैं उत्तर भारत जाऊँ। जब भी मैं अपने परिवार के साथ भारत जाती हूँ, हम हमेशा सिर्क अपने रिश्तेदारों की यात्रा करते हैं। हम दर्शनीय स्थानों की जाँच कभी नहीं करते हैं। लेकिन अगर मैं भारत जाऊँ मैं ज़रूर पहले अपने रिश्तेदारों की यात्रा करूँगी। मेरे परिवार सभी भर तमिल नाडु में रहता है: चेन्नई, मदुरै, कोइम्बटोर, तिरुनलवेली, विजयवाड़ा, और बंगलोर। मैं अपने रिश्तेदारों की यात्रा करके ताज महाल देखूँगी। उसके बाद मैं अमृतसर जाना चाहती हूँ, और वहाँ मैं "गोल्डन मंदिर" जाऊँ। अमृतसर जाकर मैं दिल्ली जाऊं क्योंकि अपना चचेरे भाई वहाँ काम करता है, और मुम्बई जाऊँ क्योंकि अपनी बुआ वहाँ रहती है। मैं अक्सर उनसे मिल नहीं सकती, और मैं चाहती हूँ कि मैं एक दिन मुम्बई और दिल्ली जाऊँ।  मेरी इच्छा है कि मैं दिल्ली या मुम्बई में शहीद कपूर से मिलूँ क्योंकि वह अपना मनपसंद बॉलीवुड अभिनेता है।   मैं दिल्ली और मुम्बई में कई दिन रहूँ और अपने माँ, बुआ, और चचेरे भाइयों के साथ बहुत शौपिंग करूंगी।
            अगर मैं भारत जाऊँ मुझे अपने दादी और नाना के साथ बहुत समय बिठाना चाहिए क्योंकि मैं अक्सर उनसे भी मिल नहीं सकती। बचपन में अपने दादी और नाना कभी-कभी अमरीका जाते थे, लेकिन आजकल वे बूढ़े हैं और वे हवाई जवाज़ मैं बहुत समय के लिए बैठ नहीं सकते। अगर मैं भारत जाऊं मैं दादी से पूछूंगी कि वे मेरे पसंदादी भोजन पकाते हैं।

            शायद इस गरमी की छुट्टी के दौरान मैं भारत जाऊं!

No comments:

Post a Comment