Sunday, November 3, 2013

अगर मैं भारत जाऊँ

     अगर मैं भारत जाऊँ तो मैं बहुत सारे स्थान देखना चाहता हूँ लेकिन पहले मैं मुम्बाई में दोस्तों को मिलना चाहता हूँ और दिल्ली और रोहतक में अपने परिवार से मिलना चाहता हूँ। मुम्बाई के पास दो हिल स्टेशन हैं जो मैं देखना चाहता हूँ। उनके नाम महाबलेश्वर और माथेरान हैं। माथेरान में गाड़ियां नहीं जा सकतीं तो वहाँ सब पैदल चलते हैं और बहुत शान्ति है, जैसे मिशिगन में मैकिनौ आइलैंड है। वहाँ बहुत खूबसूरत पहाड़ और नज़ारे हैं।

     दिल्ली में भी देखने के लिए बहुत जगह हैं। पहले जब दिल्ली गया था तो बस परिवार को मिलने में ही वख्त निकल गया पर अगली बार जब मैं जाऊँगा तो दूसरी चीज़ें देखना चाहूँगा जैसे लाल किला, कुतुब मीनार, और बहाई मंदिर। मेरा दिल है कि मैं जयपुर जाऊँ जो दिल्ली से साढ़े चार घंटे का रास्ता है। जयपुर में बहुत सारी चीज़ें हैं देखने के लिए। हवा महल, जल महल, और रामबाघ महल की तस्वीरें बाहुत ही सुन्दर लगतीं हैं और उन्हें देखने को दिल चाहता है। जयपुर जाने के बाद अस्साम जाना चाहता हूँ। वहाँ पर मेघलाया में लिविंग ब्रिडगेस पर चलना चाहता हूँ जो पेड़ों की जड़ों से बनी होती हैं। अस्साम में चाय बाग़ान भी देखना चाहता हूँ।

     अंत में मैं हिमालय पहाड़ के सारे खूबसूरत नज़ारे देखूँगा। लद्दाख जहां पे बहुत सारे पहाड़ और झीलें हैं जैसे त्सोमोरीरी झील जिससे देखकर लगता है कि मैंने ऐसा नज़ारा कभी नहीं देखा।

     जब से मैंने यह ब्लॉग लिखना शुरू किया मैंने बहुत सारी जगहे देखी और अब दिल करता है कि मैं भारत का हर कोना घूमूँ। कश्मीर से पंजाब का गोल्डन टेम्पल और वहाँ से केरल तक जाना चाहता हूँ लेकिन मुझे लगता है कि एक बार में सब कुछ देखना मुमकिन नहीं है। इस ही लिए मुझे दो या तीन बार और जाना होगा ताकि सब कुछ देख सकूँ।

     मुझे लगता है कि भारत दुनिया की सबसे सुन्दर जगह है।  

No comments:

Post a Comment